IMG-20260925-WA0035
Share

किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया उसका रिश्तेदार
जफराबाद।क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही किशोरी को उसका दूर का ही एक रिश्तेदार भगा ले गया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने युवक सहित उसके भाई पर अपहरण सहित जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसका एक दूर का रिस्तेदार बीच-बीच में वहां आता जाता था। गुरुवार को भी वह युवक गांव आया हुआ था और उसी शाम किशोरी को बहका फुसला कर भगा ले गया। किशोरी के पिता को भनक लगने पर वे युवक के मूल निवास जाकर उसके भाई से शिकायत किया। तो उसके भाई ने उन्हे जान से मारने की धमकी दे डाली। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में अपहरण सहित जान से मारने की धमकी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी कमल नयन दूबे ने बताया कि मुकदमादर्ज किया गया है।खोजबीन की जा रही है।