IMG-20260808-WA0020
Share

महिला को मारने पीटने पर दो के विरुद्र मुकदमा दर्ज
जफराबाद।क्षेत्र के बैजाबाद गांव की चौहान बस्ती में शुक्रवार की घूर के पास जानवरों को बांधने के विवाद को लेकर पट्टीदारों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया।तहरीर के आधार पर पुलिस नें मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बैजाबाद गांव के चौहान बस्ती निवासी गीता देवी पत्नी चन्द्रभूषन को शुक्रवार की शाम को गांव के अवधेश उर्फ डिम्पल व विजय चौहन ने घूर पर बंधे जानवर को लेकर गाली गलौज देने लगे ।जब उसने विरोध किया तब उन लोगो ने उसे मारा पीटा। थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे ने बताया कि मामले में गीता देवी की तहरीर पर अवधेश और विजय चौहान के विरूद्ध प्राथमकी दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।