IMG-20260719-WA0014
Share

जौनपुर में भारी बारिश को लेकर 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद

जौनपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले में अत्यधिक बारिश का पूर्वानुमान है। लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर एक दिन के लिए विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। विद्यालय प्रबंधन को भी निर्देशों की जानकारी देने के साथ बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

प्रशासन ने बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।