IMG-20260925-WA0028
Share

डीएम ने किया नाथुपुर गांव का निरीक्षण के दौरान कार्यो की किया प्रसंसा
जफराबाद।सिरकोनी ब्लॉक के नाथुपुर गांव का शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन व सीडीओ ध्रुव खाडिया ने निरीक्षण किया।गांव में हुए विकास के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
डीएम ने पंचायत भवन में बनाये गए डिजिटल लाइब्रेरी को देखकर काफी सन्तुष्टि जताया।उसके बाद उन्होंने गांव में बनाये गए प्लास्टिक अपशिस्ट प्रबंधन केंद्र को जाकर देखा।उसके बाद आरआरसी सेंटर पर बनाये गए वर्मी कम्पोस्टिंग को देखते ही काफी प्रसनता व्यक्त किया।क्योंकि जिले में अभी यह पहला वर्मी कम्पोस्टिंग केंद्र चालू हालात में मिला।इसके बाद उन्होंने अमृत सरोवर को देखा।वहां पर जिस तरह से पौधरोपण किया गया था उसके लिए भी प्रधान श्रीमती सुचिता सिंह व एडीओ पंचायत व सचिव रत्नेश सोनकर की तारीफ किया।इसके अलावा गांव में नवनिर्मित मैरेज लॉन सहित अन्य विकास कार्यो की तारीफ किया।निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ नवीन सिंह,विनय सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।