Jaunpur news प्रतियोगिताओं के बीच सम्पन्न हुआ विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
प्रतियोगिताओं के बीच सम्पन्न हुआ विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
जफराबाद। अशोक सिंह फार्मेसी कालेज महरूपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के मौके पर दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र वितरित किया गया कार्यक्रम की शुरूवात सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया।
इसके बाद सभी छात्रों को अरीजा आब्दी व खुशी यादव द्वारा फर्मासिस्ट की शपथ दिलाई गयी। संस्थान के प्राचार्य और रजिस्ट्रार द्वारा कालेज टापर अनीता यादव, सोनम गुप्ता को एकेडमिक एवार्ड से सम्मानित किया । संस्थान के प्राचार्य डा जयन्त कुमार मौर्य ने सभी छात्र छात्राओं को आज के दिन के बारे में विस्तार से बताया और एक फार्मासिस्ट का समाज के प्रति क्या कर्तव्य होता है उससे अवगत कराया। संस्थान के रजिस्ट्रार उमाकान्त गिरि ने फार्मेसी की परीक्षा पास कर चुके छात्र छात्राओं को फार्मासिस्ट बनने को बधाई दी । आयोजित प्रतियोगिता क्विज मंस अमन राजभर एण्ड ग्रुप, विडियो प्रजेन्टेशन में शरदचन्द मिश्रा एण्ड ग्रुप, ई पोस्टर प्रजेन्टेशन में अरीजा आब्दी, रील्स में सचिन यादव एण्ड ग्रुप, नुक्कड़ नाटक में अजय यादव एण्ड ग्रुप्स, माडल्स में विशाल ग्रुप, रंगोली में अंजली यादव एण्ड ग्रुप्स, गेस एक्टिंग में यश कौशन एण्ड ग्रुप, फ्लैमलेस कुकिंग में अंजली यादव एण्ड ग्रुप, लैब मेन्टिनेंस में अनुज मिश्रा एण्ड ग्रुप्स के विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में बतौर ज्यूरी कमेटी डा.जयन्त कुमार मौर्य, उमाकान्त गिरि, दीपक मौर्य, आदित्य गुप्ता, दिवाकर सिंह, आदर्श पाठक प्रमुख रहे। इस अवसर पर, कौस्तुभ श्रीवास्तव, कुलसुम, अभिषेक सिंह, मनीष मौर्य, जया पाठक, पूजा सिंह , अराधना सिंह, मौजूद रही।
