Jaunpur news यात्रा के दौरान महिला ने दिया बच्चे को जन्म, रेलवे प्रशासन नहीं कर सका समय से मदद
यात्रा के दौरान महिला ने दिया बच्चे को जन्म, रेलवे प्रशासन नहीं कर सका समय से मदद
पंजाब एक्सप्रेस में हावड़ा से बरेली जा रही महिमा कश्यप ने प्रसूति पीड़ा होने पर। टिकट कलेक्टर के माध्यम से मदद मांगी।जिसकी सूचना कन्ट्रोल रूम को दी गई महिला जंघई रेलवे स्टेशन पर पति के साथ उतर गई। एम्बुलेंस न होने की वजह से स्थानीय लोगों की मदद से एक आटो से लेकर जंघई बाजार के निजी अस्पताल गई और बच्चे को जन्म दी। उसके पति ने बताया कि रेलवे प्रशासन सही समय पर उसकी मदद नहीं कर सका।जब एम्बुलेंस आया तब तक बच्चे को महिला ने जन्म दे दिया था और एम्बुलेंस को आने में करीब पचास मिनट लग गये।महिमा कश्यप को एक बेटा पहले से है और इस बार बिटिया को जन्म देकर वह खुश हैं।
