Jaunpur news अपहरण की सूचना निकली गलत, परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी किशोरी
अपहरण की सूचना निकली गलत, परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी किशोरी
जौनपुर। गुरुवार को किशोरी के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले में जांच के बाद थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी अंजली घर में मां और बहन की डांट से नाराज होकर स्वयं टैम्पो में बैठकर चली गई थी।
पुलिस के मुताबिक, किशोरी टैम्पो से जा रही थी। नेहरूनगर के पास टैम्पो की रफ्तार कम होने पर वह अचानक वाहन से उतरकर खुद चली गई। प्रारंभिक जांच में उसके अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और टैम्पो समेत घटनाक्रम से जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल अपहरण की बात गलत पाई गई है।
पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और किशोरी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
