IMG-20260924-WA0061
Share

ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में नम्रता यादव प्रथम, सोनाक्षी बिंद ने भी बनाया स्थान

जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव के निर्देशन में कराया गया।

प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता और चित्रकला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय चौकीधरसंड की कक्षा 8 की छात्रा नम्रता यादव ने 24 सितंबर 2026 को आयोजित ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं न्याय पंचायत का नाम रोशन किया। वहीं पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कोठवार की छात्रा सोनाक्षी बिंद ने भी प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

छात्राओं की सफलता पर विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव,पूर्व एआर पी सतीश मौर्य,एआरपी नीलेश उपाध्याय,अध्यापक अनिल यादव,संजय सिंह,शैलेन्द्र पाल,प्रदीप उपाध्याय व अन्य उपस्थित रहे।