IMG-20260923-WA0039
Share

शाहगंज के लेखपालों ने अतिरिक्त कार्य से किया साफ इंकार

शाहगंज के सभी 40 गांवों के लेखपालों ने बस्ता कर दिया वापस

शाहगंज, जौनपुर। बाइक, स्टेशनरी सहित अन्य तरह के भत्तों को बढ़ाने सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं किए जाने से नाराज शाहगंज के लेखपालों ने बुधवार को 40 अतिरिक्त गांवों का कार्य करना बंद कर दिया।
इस दौरान संगठन के तहसील अध्यक्ष इंजीनियर विकास सिंह ने साफ कहा कि हमारी मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक हम लोग कामकाज नहीं करेंगे।
भले ही इसके लिए हमें कोई कीमत चुकानी पड़े।
उन्होंने अपने लेखपाल साथियों से कहा कि हक और हुकुक के लिए डरने की जरूरत नहीं है प्रदेश भर के लाखों लेखपाल साथी हमारे साथ हैं।
संगठन के तहसील अध्यक्ष श्री सिंह ने यह भी बताया कि
जिन गांवों का उन्हें अतिरिक्त चार्ज था वहां का बस्ता वापस कर दिया।
कहा कि बीते 19 सितंबर को तहसील स्तर पर अधिकारियों को ज्ञापन देने के बावजूद समस्याएं सुनी नहीं गई। कोई भी मांग पूरी नहीं की गई। ऐसे में अब बोझ नहीं ढोएंगे। अतिरिक्त गांवों का बस्ता नहीं रखेंगे।
शाहगंज लेखपाल संगठन के तहसील मंत्री विवेक सिंह ठाकुर ने भी आंदोलन को जोरदार तरीके से उठाते हुए कहा कि लेखपाल संगठन का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । प्रदेश सरकार को हमारी मांगे मानना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि संगठन ने 19 सितंबर को विभिन्न तहसीलों में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था। इसके बावजूद मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। संगठन के आह्वान पर मंगलवार को सभी लेखपालों ने अतिरिक्त कार्य के बोझ से मुक्ति के लिए अतिरिक्त गांवों का चार्ज
इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा,
कोषाध्यक्ष राहुल मौर्य, ऑडिटर राकेश कुमार, उप मंत्री पंकज पटेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रविकांत मौर्य समेत भारी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
उधर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जौनपुर के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह के नेतृत्व में जनपद की सभी छह तहसीलों शाहगंज, मडियाहू, मछली शहर, बदलापुर, केराकत और सदर में इस आंदोलन का जोरदार आगाज हो गया है ।
इससे जहां राजस्व विभाग का कामकाज प्रभावित होने लगा । वही वादकारियों को भी अब काफी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है।

बाक्स

शाहगंज में दिखने लगा असर

शाहगंज। जिले की सबसे बड़ी तहसील शाहगंज में लेखपालों के हड़ताल का असर दिखने लगा है ।
इससे यहां का पूरा कामकाज प्रभावित होने लगा है। लेखपाल कर्मियों का कार्य बहिष्कार अगर इसी तरह रहा तो आने वाले दिनों में कई सरकारी कार्य प्रभावित होने लगेंगे।
इस संबंध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के शाहगंज तहसील अध्यक्ष इंजीनियर विकास सिंह ने कहा कि हम लोग जनता के हिमायती हैं लेकिन सरकार हमारी कुछ मांगों को नहीं मान रही है ।
अगर हमारी मांगों को जल्द मान लेती है तो हम लोग अपने कामकाज पर वापस लौट आएंगे।