IMG-20260923-WA0034
Share

अलग अलग स्थानों पर हुई मारपीट आधा दर्जन घायल, मामला दर्ज

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर मंगलवार की रात हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोगों के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। पहनी घटना शकरमंडी चौकी क्षेत्र के रसूलाबाद से शुरू हुई है। इस घटना में लाठी डंडे और लोहे के रॉड से दर्जन भर से ​अधिक लोगों ने हमला किया। हमले में विशाल साहू 34 वर्ष, विकास साहू 30 वर्ष ये दोनों सगे भाई हैं। तीसरा इनकी नानी उषा साहू समेत मनीषा साहू 35 वर्ष, मंगेश साहू 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गयें। घायलों का आरोप है कि झगड़ा होने का अंदेशा उन्हें पहले ही था और हमलावरों की ओर से रविवार के दिन से ही धमकी मिल रही थी, जिसकी लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को दिया गया था लेकिन कोतवाली पुलिस ने प्रभावी कारवाई नहीं किया जिसके कारण मंगलवार को यह घटना घटित हो गई। मारपीट की घटना घटित होने के बाद पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। यह घटना गणेश प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हुई है। इसी क्रम में ओवर सदभावना पुल के पास गाड़ी ओवर टेक करने के मामले में हुए विवाद में उबैदुर्र रहमान 42 वर्ष पुत्र फिरोज अहमद निवासी मोहम्मदपुर थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ को बाइक सवारों ने ख्वाजगीटोला में एक मशहूर मीठाई की दुकान पर मीठाई लेते हुए दर्जन भर अज्ञात बाइक सवार हमला कर उन्हें पीटकर फरार हो गयें। सभी घटनाओं में पुलिस ने मामला दर्ज किया है और छानबीन कर रही है।