IMG-20260921-WA0045
Share

शराब का अधिक नशा होने से वृद्ध की मौत
जफराबाद।स्थानीय नगर पंचायत के नावघाट मुहल्ले मे एक 70 वर्षीय वृद्ध की लाश मिली।लाश मिलने की सूचना पर स्थानीय लोग जमा हो गए।मृतक हीरालाल निषाद कस्बे के ही निवासी काजीअहमदनूर मुहल्ले के निवासी था।घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।
घटना स्थल पर मृतक की बहू पूनम निषाद पत्नी घनश्याम निषाद भी पहुँच गयी।उसने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह बाजार गए थे।शराब का ज्यादा सेवन करते थे।अत्याधिक शराब से ही इनकी मौत हुई है।
थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वास्तविकता का पता चल जाएगा।तब अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।हालांकि के कस्बे के लोग भी मृतक के अधिक शराब पीने को लेकर चर्चा कर रहे है।