IMG-20260919-WA0045
Share

सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
जफराबाद। विकास खण्ड के दो परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को सेवा संकल्प के अन्तर्गत “मेरे सपनों का भारत” विषय कला प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाकराबाद में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है इस दौरान उन्होने बच्चों से अपने पुराने अनुभवों को भी साझा किया साथ प्रतिभागी बच्चों द्वारा बनायी गयी विज्ञान और विकसित भारत से सम्बन्धित कला को देखकर प्रसन्नता भी जाहिर किया। इसके पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने उन्हे बुके और मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एआरपी धर्मेन्द्र कुमार चौबे, दिलीप सिंह, राकेश श्रीवास्तव, सुनीता यादव, मनोज यादव, प्रीती दूबे सहित अभिभावकगण भी उपस्थित रहे। संचालन कुँवर यशवन्त सिंह ने किया। इसके अलावां कंपोजिट विद्यालय सेहमलपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह विद्यालय के पुस्तकालय हेतु पुस्तकें दान की उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पुस्तकालय का नियमित एवं भरपूर उपयोग किया जाना चाहिए, क्योंकि पुस्तकों के माध्यम से बच्चों को नवीन ज्ञान, विचार एवं जीवनोपयोगी जानकारी प्राप्त होती है।खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार जी ने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं से बच्चों में देशप्रेम, पर्यावरण के प्रति जागरूकता, सृजनात्मक सोच एवं ज्ञानेंद्रियों के विकास को बढ़ावा मिलता है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रईस खान, दीपक सिंह, अवधेश मौर्य, अरुण सिंह, अजीत गुप्ता,सुजाता सिंह, शालिनी सिंह,आदि उपस्थित रहे।