Jaunpur news महिला का विडियो वायरल करने की धमकी देने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज
महिला का विडियो वायरल करने की धमकी देने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज
जफराबाद।क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने अपने ही गांव के एक युवक पर उसका तथाकथित विडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।महिला ने इसके सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।महिला का आरोप है उक्त युवक उसकी विडियो लोगों को भेज भी रहा है।
महिला विवाहित है।महिला ने आरोप लगाया है कि गांव का एक युवक जिसकी गांव में ही दुकान है महिला जब भी उसके दुकान पर सामान लेने जाती है तो उसके द्वारा धमकी दी जाती है कि यदि नही आओगी तो तुम्हारी विडियो वारयल कर दूंगा। महिला ने अपनी तहरीर में बताया है कि उसके परिवार के लोगों ने भी उस युवक को मना किया परन्तु वह उसकी तथाकथित विडियो लोगों को भेज रहा है। हालांकि महिला द्वारा उक्त तथाकथित वायरल विडियो पुलिस को उपलब्ध नही कराया गया है।थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया महिला की तहरीर पर उक्त युवक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है
