IMG-20260914-WA0036
Share

स्वर्गीय अशोक कुमार श्रीवास्तव की पांचवीं पुण्यतिथि पर वृद्धा आश्रम में सेवा कार्य
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पंजीकृत 2150, जौनपुर की ओर से स्वर्गीय अशोक कुमार श्रीवास्तव जी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर सुक्खीपुर स्थित वृद्धा आश्रम में सेवा कार्य किया गया।
इस अवसर पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें लाइफ केयर हॉस्पिटल नईगंज के चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं एवं निःशुल्क दवाएं प्रदान की गईं।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धा आश्रम में रहने वाले सभी लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। यह सेवा कार्य स्वर्गीय अशोक कुमार श्रीवास्तव जी के पुत्र एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जौनपुर के जिला अध्यक्ष श्री शिवांशु श्रीवास्तव जी द्वारा कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, कायस्थ कल्याण समिति के संरक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव आडिटर, महासभा के राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव हैप्पी संरक्षक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत श्रीवास्तव,बिजेन्द्र खरे, युवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, जिला महासचिव सत्य प्रकाश श्रीवास्तव राजू , समेत सभी पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने स्वर्गीय अशोक कुमार श्रीवास्तव जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि जरूरतमंदों की सेवा एवं मानवता की सहायता के माध्यम से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
“सेवा और समर्पण के माध्यम से स्वर्गीय अशोक कुमार श्रीवास्तव जी की स्मृतियों को सदैव जीवंत रखने का संकल्प।”