Jaunpur news हरितालिका तीज पर माता और बहनों ने श्रद्धा के साथ रखा व्रत
हरितालिका तीज पर माता और बहनों ने श्रद्धा के साथ रखा व्रत
व्रत के लिए महिलाओं ने की खूब खरीददारी
मछलीशहर,जौनपुर।
क्षेत्र में रविवार को कस्बों और स्थानीय बाजारों में सुहागिन महिलाओं ने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखा और बड़े ही श्रद्धा के साथ पूजा पाठ में जुटी रही।
इसके पहले अपने परिवार की खुशहाली के लिए सोमवार को तीज का व्रत रखने के लिए बाजार में खरीदारों की खूब भीड़ उमड़ पड़ी।
मछलीशहर कस्बे में सौन्दर्य प्रसाधन की दुकान चलाने वाले नरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि खरीदारी के लिए पिछले चार-पांच दिन से महिलाओं की आवा-जाही मची है लेकिन रविवार को ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने आकर खरीदारी की। सुहागिन महिलाएं चूड़ी,बिंदी, मेहंदी,नेल पेंट,आल्ता, सिंदूर,लिपिस्टिक,साड़ी और कपड़े की खरीदारी कर रहीं थीं।फूल,फल,मिठाई की दुकानों पर भी महिलाएं खरीदारी करते देखी गईं। प्रसाद की दुकानों पर नारियल चुनरी और प्रसाद की खरीदारी लोगों ने की।
