Jaunpur news सूचना के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं, अरविंद शुक्ला
इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट
सूचना के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं, अरविंद शुक्ला
आखिरकार कंप्यूटर सहायकों की लापरवाही का खामियाजा शिक्षकों पर क्यों
जौनपुर । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग खुद अब अपने शिक्षकों का घोर उत्पीड़न कर रहा है ।
ब्लॉक स्तर पर तैनात किए गए कंप्यूटर सहायकों की लापरवाही का जवाब शिक्षकों से मांगा जाता है।
क्योंकि ब्लॉक स्तर पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अपार आईडी और ड्रॉप बॉक्स से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का सही निस्तारण ब्लॉक कम्यूटर सहायकों द्वारा नहीं किया जा रहा है। मामला जब गंभीर होता है तो इसका आरोप सीधे तौर पर विद्यालय के शिक्षक पर लगा दिया जाता है। लेकिन अब संगठन ऐसे किसी भी उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगा।
इसके लिए बहुत जल्द जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
वह सोमवार को मियांपुर स्थित मंगलम लॉन में हुई संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
उन्होंने बैठक के दौरान जिले भर के विभिन्न ब्लॉकों से आए शिक्षक संगठन के पदाधिकारी की बातों को बहुत ही गंभीरता से सुना और बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मोबाइल के प्रयोग पर रोक लगाने के निर्देशों के बीच विभागीय ऑनलाइन कार्य करने में आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों को अब पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष श्री शुक्ल ने प्रत्येक ब्लॉक में विद्यालयों से एक ही सूचना बार-बार मांगे जाने व उसकी कोई पावती या रिसीविंग न दिये जाने पर कड़ी आपत्ति की गई । ब्लॉकस्तर पर कंप्यूटर सहायकों की उपस्थिति के बावजूद समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा एमडीएम, परीक्षा, अनुदेशक, शिक्षामित्र व रसोइयों की उपस्थिति सम्बन्धी सूचनाओं के लिए शिक्षकों को बार बार बीआरसी पर बुलाने पर आपत्ति जताते हुए केवल सॉफ्ट कॉपी में सूचनाएं स्वीकार करने की मांग शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई ।
विद्यालयों में साफ-सफाई की कमी का हवाला देकर शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध न किया जाए।
बाक्स
जर्जर विद्यालयों के भवन को कराएं ध्वस्त
जौनपुर। बैठक में प्रभारी प्रधानाध्यापकों को वेतन: अपर मुख्य सचिव, शासन के 16 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन में प्रभारी प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक पद का वेतन तत्काल निर्गत करने एवं सभी विकास खंडों में स्थित जर्जर विद्यालय भवनों के निस्तारण/ध्वस्तीकरण हेतु स्पष्ट लिखित दिशा-निर्देश जारी किए जाने की मांग की गई । समस्त ब्लॉकों में अपार आईडी निर्माण प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर किया जाए।
महराजगंज ब्लॉक में स्थित अमान्य रूप से संचालित न्यू आर.आर. पब्लिक स्कूल (सरसवां, महराजगंज) एवं श्री स्वामी विद्या मंदिर (जंगीपुर, करंजाकला) को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए।
बाक्स
हक की खातिर होगा बड़ा आंदोलन
जौनपुर।
विद्यालय परिसरों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को तत्काल हटवाया जाए।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा गया कि जब तक सभी शिक्षक टीईटी उत्तीर्ण नहीं हो जाते, यह ज्वलंत मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के संघर्ष का मुख्य आधार बना रहेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कहा कि जनपदस्तरीय शिक्षक समस्याओं का निस्तारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर से मिलकर कराया जाएगा ।
बाक्स
बैठक में यह भी रहे मौजूद
जौनपुर। शिक्षक नेता अरविंद शुक्ला की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में वीरेंद्र प्रताप सिंह, सुनील यादव ,उषा सिंह, प्रियंका सिंह, अजय कुमार, राकेश यादव ,मनोज यादव ,पवन सिंह ,संतोष सिंह ,विष्णु तिवारी, अनिल दीप चौधरी , दीपक सिंह, रमेश कुमार मौर्य, राधेश्याम यादव, राजेश यादव, जगबहादुर यादव सहित भारी संख्या में शिक्षक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
