IMG-20260912-WA0021
Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

चार पुलिसकर्मी निलंबित, लेखपाल संघ ने आंदोलन किया समाप्त

लेखपाल से दुर्व्यवहार के मामले में एसपी की कार्रवाई के बाद बनी सहमति

लेखपाल संघ के अध्यक्ष इंजीनियर विवेक सिंह, विकास सिंह की चेतावनी का जिला प्रशासन पर असर

शाहगंज,जौनपुर।

तहसील सदर में तैनात लेखपाल हिमांशु यादव के साथ क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपना प्रस्तावित आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा जौनपुर के जिला मंत्री घनश्याम पटेल ने 12 सितंबर को अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) को पत्र देकर बताया कि लेखपाल साथी के साथ दुर्व्यवहार के मामले में 11 सितंबर को विरोध पत्र दिया गया था। मामले की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल प्रफुल्ल यादव, हेड कांस्टेबल आशुतोष सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव और कांस्टेबल विनीत पांडेय को निलंबित कर दिया।
संघ के अनुसार, पीड़ित लेखपाल साथी पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। कार्रवाई होने पर संघ ने प्रशासन का आभार जताते हुए प्रस्तावित कार्यक्रम समाप्त करने की घोषणा की।
जिला मंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाहगंज तहसील इकाई ने भी अपना प्रस्तावित कार्यक्रम समाप्त कर दिया। लेखपालों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले संगठन के तहसील मंत्री विवेक सिंह और तहसील अध्यक्ष इंजी. विकास सिंह ने इसके पहले जिला प्रशासन को कड़े शब्दों में साफ चेतावनी दिया था कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ अगर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे जिले भर में कलम बंद हड़ताल कर दिया जाएगा।
इस दौरान जो भी घटनाएं घटेंगी उसका जिम्मेदार खुद जिला प्रशासन होगा।
लेखपाल संघ बड़े नेता इंजीनियर विकास सिंह और विवेक सिंह के कड़े तेवर को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया था।
उपजिलाधिकारी शाहगंज अंकुर वर्मा को पत्र देकर बताया कि जिला स्तर पर कार्रवाई पूरी होने के कारण 11 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम समाप्त किया जाता है।