IMG-20260823-WA0019
Share

अलग अलग क्षेत्रों में विवाहिता सहित किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
पत्रकार इशरत हुसैन

जौनपुर। जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में विवाहिता सहित किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जनपद के सरपताहां थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी प्रदीप कुमार गौतम की 23 वर्षीया पत्नी रागीनी गौतम की फांसी पर लटकती हुई लाश शनिवार तड़के उसके घर के एक कमरे में साड़ी के सहारे देखी गई। देखते देखते य​ह बात पूरे गांव में फैल गई जहां ग्रामिणों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा चल रही है। मृतका का मायका इसी थाना क्षेत्र के मित्तूपुर पूरेदरियांव गांव निवासी त्रिभूवन गौतम के यहां बताया गया है और वह उनकी पुत्री है। इसकी शादी लगभग ढाई साल पूर्व हुई थी और इसका आठ माह का पुत्र है।

दूसरी घटना खुटहन थाना क्षेत्र के सुईथा गांव की है। उक्त गांव निवासी राम सजन पासवान की 18 वर्षीया पुत्री रेखा पासवान ने भी अपने घर के एक कमरे में शुक्रवार रात लगभग 8 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिल्हाल पुलिस दोनों मामले में छानबीन कर रही है।