Jaunpur news बीएसए समीर ने मछलीशहर तहसील में जनगणना प्रशिक्षण का लिया जायजा

IMG-20261028-WA0020
Share

बीएसए समीर ने मछलीशहर तहसील में जनगणना प्रशिक्षण का लिया जायजा

प्रशिक्षणार्थियों की भोजन व्यवस्था पर जताया संतोष, समय से प्रशिक्षण पूरा करने की अपील

जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री समीर ने बुधवार को तहसील मछलीशहर में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी जनगणना कर्मियों से निर्धारित समय के अनुसार नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा इसे गंभीरता से पूरा करने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान बीएसए ने प्रशिक्षणार्थियों के लिए की गई भोजन व्यवस्था का भी अवलोकन किया। भोजन व्यवस्था संतोषजनक मिलने पर उन्होंने संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने प्रशिक्षण कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।