Jaunpur news कुश्ती में जौनपुर की बेटी आस्था आनंद सिंह ने स्टेट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
कुश्ती में जौनपुर की बेटी आस्था आनंद सिंह ने स्टेट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
जौनपुर। गोरखपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट चैंपियनशिप 2026 कुश्ती प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिभाग करते हुए जौनपुर की बेटी आस्था आनंद सिंह ने गोल्ड मेडल जीत लिया।आस्था आनंद सिंह गोल्ड मेडल प्राप्त कर उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने जा रही है । आस्था के गोल्ड मेडल मिलने पर जौनपुर में जश्न का माहौल रहा। आस्था के पिता आनंद सिंह पुलिस विभाग में कार्यरत हैं वहीं मां मेनका सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। बेटी आस्था की सफलता पर शुभ चिंतकों ने घर पहुंच कर बधाई दी और बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आस्था ने पहली बार सीनियर स्टेट चैंपियन शिप में प्रतिभाग कर यह सफलता अर्जित की।
