IMG-20260808-WA0020
Share

दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष व मनीष सिंह मंत्री निर्वाचित
•मोहिता मिश्रा को सर्वाधिक 1363 मत प्राप्त हुए
जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश कुमार सिंह 120 वोटो से विजयी घोषित किए गए जबकि मंत्री पद पर मनीष कुमार सिंह 304 मतों से विजई हुए।
शनिवार को सुबह 9:00 बजे शुरू हुई मतगणना शाम 6:00 बजे तक चली जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अवधेश सिंह को 1276 मत और रमेश चंद्र उपाध्याय को 1156 मत प्राप्त हुए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शरदेंदु चतुर्वेदी को 1146 मत तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव को 916 मत मिले। संयुक्त मंत्री पद पर शैलेश कुमार मिश्रा 571 मत प्राप्त कर विजयी हुए, जबकि उप मंत्री पद पर अश्वनी मिश्रा 800 मत और अजीत यादव 726 मत प्राप्त करके विजयी रहे। लेखा निरीक्षक के पद पर महेश दुबे 730 मत पाकर विजई हुए। कार्यकारिणी सदस्यों में सर्वाधिक मत मोहिता मिश्रा ने प्राप्त किया उन्हें 1363 मत मिले। अजीत कुमार यादव को 1040 मत, किरण सिंह को 952 मत, अमित तिवारी को 910 मत, प्रशांत उपाध्याय को 870 मत, विनोद पटेल को 840 मत तथा सत्येंद्र चौहान को 764 मत प्राप्त हुए।