Jaunpur news टंगारी से हमला कर दोस्त को किया गंभीर रूप से घायल
टंगारी से हमला कर दोस्त को किया गंभीर रूप से घायल
जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के सराय दुर्गादास में युवक ने धारदार हथियार से मारकर अपने दोस्त को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजूक बनी हुई है। घटना के बारे में बताया गया है कि उक्त गांव निवासी रामजीत गौतम का 20 वर्षीय पुत्र सौरभ गौतम बुधवार की रात्री लगभग 9 बजे खाना खाकर अपने घर के सामने चारपाई पर बैठा हुआ था। उसी समय गांव का ही उसी के जाति का एक व्यक्ति हाथ में टंगारी लेकर आया और उसके पेट पर तगड़ा वार कर दिया। हमलावर सौरभ गौतम का मित्र बताया जा रहा है। टंगारी के वार से घायल जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। उसी समय उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन समेत ग्रामवासी एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दिया। जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
