IMG-20260910-WA0014
Share

अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण शिविर संपन्न: महिलाओ और छात्राओं को मिले आत्मनिर्भरता के गुर
जौनपुर :सामाजिक संस्था अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित 45 दिवसीय निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण शिविर  शहर में टीप टॉप ब्यूटी पार्लर टी डी कॉलेज दक्षिणी गेट पर आयोजित किया गया, इस शिविर में छात्राओं और महिलाओ ने सौंदर्य कला के साथ आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के नए आयाम सीखे।
समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बयालसी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अलकेश्वरी सिंह और विशिष्ट अतिथि तिलकधारी सिंह महाविद्यालय प्रोफेसर डॉ माया सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
मुख्य अतिथि डॉ अलकेश्वरी सिंह ने कहा कि जिस तरह से प्रशिक्षणार्थियों ने सीखने की ललक और उत्साह के साथ प्रत्येक गतिविधि में भाग लिया, जिससे उनके भीतर की प्रतिभा दिखाई दे रही है बहुत ही सराहनीय कार्य है!   महिलाओ और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना एक नेक पहल है, इसी कड़ी में बच्चियों और महिलाओ को प्रमुखता से प्रशिक्षित करने का कार्य अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य है,प्रशिक्षक सीमा गुप्ता द्वारा अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिवार के माध्यम से 45 दिवसीय प्रशिक्षण देकर सराहनीय कार्य किया ! विशिष्ट अतिथि डॉ माया सिंह अपने उद्बोधन में छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हुनर केवल हाथों को दक्ष नहीं बनाता, बल्कि व्यक्ति को अपने पैरों पर खड़े होने का साहस भी देता है।भविष्य में ये बच्चियाँ किसी पर आश्रित नहीं रहेगी, खुद से अपनी एक पहचान बना सकती है, ऐसे बच्चों को सिर्फ एक उत्साहवर्धन की जरूरत होती है जो ट्रस्ट परिवार द्वारा लगातर कई जगहों पर एक साथ किया जा रहा है यह बहुत ही सराहनीय कार्य है ! कुल 30 बच्चियों ने निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लिया! कार्यक्रम में सभी बच्चियों और महिलाओ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया! कार्यशाला में बेहतर प्रदर्शन मे सुशीला यादव वैक्स, जानकी हेयर स्टाइल कोमल अग्रहरि मेकअप मे रही जिनको मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया! मुख्य अतिथि डॉ अलकेश्वरी सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ माया सिंह के साथ क्षमा सिंह, रेखा सिंह, उर्वशी सिंह ने सभी को बच्चियों को सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया! धन्यवाद और आभार ट्रस्ट परिवार की सदस्य रेखा सिंह ने किया और संचालन क्षमा सिंह ने किया!