IMG-20260823-WA0019
Share

गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गॅूजेगा जफराबाद।
20 सितम्बर को भव्य शोभायात्रा के साथ होगा मूर्ति का विसर्जन।
जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद आगामी 15 सितम्बर से 20 सितम्बर तक गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गुंजायमान रहेगा। गणपति बप्पा मोरया पूजा समिति जफराबाद के कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे के नासही मोहल्ले में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूरे विधि विधान से विघ्न राज गणेश जी की प्रतिमा आगामी 15 सितम्बर को स्थापित करेंगे। पुरोहित ब्रम्हानन्द मिश्र द्वारा विधिपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न कराया जायेगा। रमाशंकर साहॅू उर्फ बबलू पत्नी सहित पूजा के संकल्पित यजमान होंगे। गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन आगामी 20 सितम्बर दिन रविवार को भव्य शोभायात्रा के साथ किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी बृजनन्दन स्वरूप ने बताया कि उक्त गणेश पूजन हेतु समिति को पुर्नगठित की गई है, जिसमें पूर्व सभासद चन्द्रशेखर सरोज को अध्यक्ष, संजय शर्मा, उदित साहू उर्फ मोनू को उपाध्यक्ष, अविनाश पाल को महामंत्री, रोहिता गुप्ता को संगठन मत्री, मानव साहू एवं कृष्णा साहू को सूचना मंत्री, प्रकाश विश्वकर्मा व संतोष शर्मा को मंत्री, अनिल गुप्ता को कोषाध्यक्ष, संजीव निगम व सोनू बरनवाल को आय-व्यय निरीक्षक, बृजनन्दन स्वरूप एवं अखिलेश सिंह को मीडिया प्रभारी, रवि साहू व रमेश साहू को व्यवस्थापक, विनय गुप्ता को संचालनकर्ता व वरिष्ठ सलाहकार, रमाशंकर साहू को पूजा प्रभारी, राजबब्बर यातायात निरीक्षक, राजीव व रेनू गुप्ता को सांस्कृति कार्यक्रम प्रभारी, विनय निगम व नीरज निगम को कार्यक्रम प्रभारी, ईशान्त शर्मा, विश्वजीत साहू, को प्रसाद प्रभारी तथा दीनानाथ निगम, रामजी गुप्ता, छोटेलाल जायसवाल, अशोक गुप्ता, दयापाल, नवीन चैहान, सर्वेश दुबे, हर्ष कुमार सिंह, विनोद प्रजापति, संतोष चैहान, हरिनाथ प्रजापति, डा0 अतुल गुप्ता, दिनेश निगम को संरक्षक एवं जयहिन्द सेठ को पंडाल प्रभारी बनाया गया।