Jaunpur news ऊपर से बारिश का पानी नीचे से जल निगम का पानी, राहगीरों को परेशानी ही परेशानी
ऊपर से बारिश का पानी नीचे से जल निगम का पानी, राहगीरों को परेशानी ही परेशानी
मछलीशहर जंघई सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से चकाचक हो गई है लेकिन जैसे ही लोग जंघई रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्रासिंग पर पहुंचे हैं करीब तीन सौ मीटर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग तहत सड़क नहीं बनाई गई है।इस बीच बारिश के पानी से गड्ढे भरे हुये हैं, नीचे से पानी की पाइप फटे होने के कारण जल निगम का पानी लगातार बह रहा है जिससे राहगीरों की की समस्या दो गुनी हो गई है और पेयजल की भी बर्बादी हो रही है।
