Jaunpur news मंगलवार को बंद रहेंगे कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल

IMG-20260825-WA0001
Share

मंगलवार को बंद रहेंगे कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने अत्यधिक बारिश और जलभराव के दृष्टिगत दिनांक 25 अगस्त 2026 को सभी बोर्डों के कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित ( बंद) रखने का आदेश दिया है तथा जनपद के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।इस आशय का मैसेज शिक्षकों के ग्रुप में प्रेषित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि जनपद में अलग अलग स्थानों पर करीब एक बजे रात से ही रुक रुक तेज बारिश हो रही है।