Jaunpur news डीआई ने दवा देने से पहले एक्सपायरी डेट चेक करने का दिए कड़े निर्देश

IMG-20260808-WA0020
Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

डीआई ने दवा देने से पहले एक्सपायरी डेट चेक करने का दिए कड़े निर्देश

ड्रग इंस्पेक्टर के कड़े तेवर से लापरवाह लोगों में हड़कंप

गंदगी से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं, रजत पांडेय

जौनपुर। जनपद के मेडिकल स्टोर की व्यवस्था को पूरी तरह से चाक चौबंद करने का संकल्प लेने वाले जिले के तेज तर्रार ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने सोमवार को उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दीकपुर का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने नियमानुसार दवाओं के 10 नमूने एकत्र किए गए। इसके अलावा मेडिकल स्टोर क्षेत्र में दिख रही तमाम गंदगी को उन्होंने पूरी तरह से साफ सुथरा करते हुए दुरुस्त करने का कड़े निर्देश दिया।
विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने साफ शब्दों में कहा कि मरीजों को कभी भी एक्सपायरी डेट की दवा नहीं दी जानी चाहिए ।
जहां दवाई रखी जाती है वहां पूरी तरह साफ सुथरा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद होना चाहिए।
इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ड्रग स्टोर परिसर को पूरी तरह से साफ-सुथरा और स्वच्छ रखा जाए।
मरीजों को दवाएं वितरित (Dispense) करने से पहले उनकी एक्सपायरी तिथि अनिवार्य रूप से जांची जाए।
जिन दवाओं का निस्तारण एक्सपायर्ड हो चुकी हैं।
उन दवाओं को औषधि नियमावली, 1945 के नियम-66 (Rule-66) के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही नष्ट किया जाए। डीआई श्री पांडेय ने
लेबल लगाना सभी दवाओं पर प्रोडक्ट का नाम, एक्सपायरी अवधि और अन्य आवश्यक विवरणों का लेबल स्पष्ट रूप से लगा होना चाहिए।