Jaunpur news अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिवार के साथ शहर की महिलाओ ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज
अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिवार के साथ शहर की महिलाओ ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज
जौनपुर – हरियाली तीज के अवसर पर अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम शहर के एक लॉन में आयोजित किया गया,कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव पार्वती जी के साथ भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना मुख्य अतिथि डॉ शकुंतला यादव डॉ स्वाति यादव, डॉ शैली निगम, रीता जायसवाल, बबीता सिंह पायल किन्नर और राधिका सिंह के द्वारा किया गया ,! अपनी संस्कृति और परंपरा को देखते हुए सभी सुहागन औरतें एकत्रित होकर भोले बाबा के गीत गाकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए मनाया गया जहां पर सभी सुहागन स्त्रियों ने हरे रंग का वस्त्र धारण कर अपने पति की लंबी आयु के लिए पूजन किया, ट्रस्ट द्वारा सभी महिलाओं को पान खिला कर पुरानी परंपरा निभाया गया, महिलाओं ने कजरी गीत भक्ति गीत गाकर माहौल खुशनुमा बना दिया, किन्नर समिति की तरफ से किए गए नृत्य ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया, सभी महिलाओं ने पूरे जोश में नृत्य करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया ट्रस्ट परिवार ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली सभी सुहागिन महिलाओं को आशीर्वाद के साथ सुहाग मे सिंदूर, बिंदी मेहंदी और चूड़ियों के साथ अन्य श्रृंगार का समान भी दिया गया ! कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाॅ शुभा सिंह डाॅ श्वेता सिंह,, डाॅ माया सिंह डॉ अलकेश्वरी सिंह डॉ ममता दूबे, वंदना सरकार डॉ अंजना श्रीवास्तव, मीरा अग्रहरि नीलम मिश्रा, सरोज गुप्ता, क्षमा सिंह, पूनम सिंह, रेखा सिंह, राखी सिंह किरण सिंह अंजू सिंह गीता दूबे, नेहा सिंह रिचा सिंह, अर्चना सिंह, प्रीति गुप्ता रजनी साहू, सरिता सिंह, रेखा मिश्रा, रेनू गुप्ता, स्वप्निल श्रीवास्तव शालिनी सिंह भारती श्रीवास्तव चंदा जायसवाल, के साथ शहर के सभी संस्थाओ के साथ बहुत सारी सामाजिक राजनीतिक, शिक्षक, डॉक्टर और व्यापारी वर्ग के महिलाओ के साथ बहुत सारी किन्नर समाज के लोग उपस्थित रहे !
