Jaunpur news अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा

IMG-20260808-WA0020
Share

अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा

दुर्घटना के बाद हो गया फरार

मछलीशहर, जौनपुर।
कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना कर फरार हो गए अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
पंवारा थाना क्षेत्र के मड़वादोदक गाँव निवासी नागेंद्र बहादुर यादव के अनुसार उनके पिता मुरलीधर यादव 53 वर्ष निजी कार्य से सोमवार को मछलीशहर आए हुए थे। कार्य निपटाकर वापस घर लौटने के लिए मुंगरा बादशाहपुर चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक रोडवेज बस के ड्राईवर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनके पैर को कुचल दिया। जिससे उनका पैर टूट गया और गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद लोगो ने एंबुलेंस की सहायता से सी एच सी भिजवाया। जहां से जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो बीएचयू रेफर कर दिया। वह से लेकर हम लोग उनका ईलाज प्रयागराज के निजी अस्पताल में करवा रहे है। जहां अभी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल पिता के पुत्र ने शुक्रवार सांय कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया आरोपित अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।