Jaunpur news जलालपुर करंजाकला में 13 छोटे गैस सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरणों की होगी नीलामी

IMG-20260821-WA0024
Share

जलालपुर करंजाकला में 13 छोटे गैस सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरणों की होगी नीलामी

जौनपुर।

थाना सरायख्वाजा में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत पंजीकृत मुकदमे के क्रम में उप जिलाधिकारी सदर के आदेशानुसार चित्रा इण्डेन गैस एजेंसी, जलालपुर (करंजाकला) पर जब्त सामानों की खुली नीलामी की जाएगी।
उपजिलाधिकारी सदर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अनुरक्षित 13 छोटे गैस सिलेंडर, एक रिफिलिंग मशीन (बासुरी) तथा एक स्प्रिंग तुला की नीलामी आगामी 31अगस्त 2026 को अपराह्न 12:30 बजे उप जिलाधिकारी सदर के कार्यालय कक्ष में संपन्न होगी। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति इस संबंध में अग्रेतर सूचना तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।