Jaunpur news बंधवा बाजार में जलजमाव से स्कूली बच्चे गिरकर हो रहे चोटिल

IMG-20260821-WA0003
Share

बंधवा बाजार में जलजमाव से स्कूली बच्चे गिरकर हो रहे चोटिल

बंधवा बाजार से भटहर को जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क पर जलजमाव से लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कट स्टोन लगा हुआ है लेकिन यहां सड़क अगल बगल की तुलना में नीची है तथा सड़क किनारे बनी नाली की साफ-सफाई न होने से पानी पास नहीं हो पा रहा है।इस सड़क से कम्पोजिट विद्यालय रामगढ़, आक्सफोर्ड टाउन इंग्लिश मिडियम स्कूल, रामगढ़ इंटर कॉलेज, स्टर्लिंग स्कूल तथा कंचन बालिका इंटर कॉलेज बच्चे पैदल और साइकिल से गुजरते हैं। बारिश रुक जाने के बाद भी यहां पानी लगा रहता है। बच्चे अक्सर इसी कट स्टोन पर फिसल कर गिर जाते हैं।इसी स्थान पर मंदिर भी है श्रद्धालुओं को पूजा पाठ के लिए आने जाने में दिक्कत हो रही है। बाजार वासियों की मांग है कि सड़क को थोड़ा ऊंचा कर दिया जाये और नालियों की तत्काल साफ सफाई करवा दी जाये जिससे राहगीरों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।