IMG-20261018-WA0030
Share

अपहरण की सूचना निकली गलत,किशोर घर लौटा
जफराबाद।क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव से 24 नबम्बर मंगलवार को घर से लापता 16 वर्षीय किशोर गुरुवार की रात घर वापस लौट आया।उसके अपहरण की सूचना गलत निकली।
ज्ञात हो उक्त गांव निवासी प्रांजल यादव पुत्र अरविंद यादव 24 नवम्बर की देर शाम को साइकिल लेकर घर से निकल गया।वह जब देर रात तक नही लौटा तब परिजन उसे खोजने लगे।जब उसका पता नही चला तब पुलिस को तहरीर दिया गया।पुलिस ने किशोर के चाचा विपिन यादव की तहरीर पर एक अज्ञात पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।मुकदमा दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे ने एसआई अरविंद यादव को किशोर की खोजबीन में लगाया।वह अभी मामले की जांच पड़ताल कर रहे थे।तभी किशोर घर वापस आ गया।अरविंद यादव ने बताया कि किशोर साइकिल लेकर हिमांचल प्रदेश किसी बाबा के पास तपस्या करने जा रहा था।वह प्रतापगढ़ तक पहुंच गया था।उसने किसी के फोन से अपने चाचा की मोबाइल पर फोन करके अपनी सूचना दिया।चाचा के बहुत रोने से भावुक होकर वह वापस लौट आया।