Jaunpur news सीसी रोड़ बने हुए एक सप्ताह भी नहीं बिता कि खुल गया गुणवत्ता का पोल।
सीसी रोड़ बने हुए एक सप्ताह भी नहीं बिता कि खुल गया गुणवत्ता का पोल।
-सीसी रोड़ में आयी दरारें का फोटो व वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल,लोगों में बना चर्चा का विषय।
जौनपुर।जनपद का बहुचर्चित नगर पंचायत कजगांव जो एक के बाद एक कारनामा करता रहता है।और अपने कारनामा के चलते हमेशा चर्चा में भी बना रहता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कजगांव के वार्ड संख्या आठ में नगर पंचायत द्वारा सीसी रोड़ बनवाया गया है। जिसका फोटो व वीडियों इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।जिसमें आप देख सकते हैं कि ठीक ढंग से एक सप्ताह भी नहीं बीता था कि अचानक सीसी रोड़ में दरारें आ गई है।आपकों बता दें कि जिस समय इस सीसी रोड़ का निर्माण नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा था।उसी समय इस सीसी रोड़ के गुणवत्ता एवं मानक को लेकर लोगों ने सवाल उठा था कि यह सीसी रोड़ मानक विहीन ईंट व सामग्री लगाकर बनाया जा रहा था।और उन दिनों यह सीसी रोड़ मिडिया और सोशल मीडिया में भी इसकी खबरें जोरों पर चली थी।उसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष व स्थानीय सभासद के द्वारा मौके पर जाकर गुणवत्ता पूर्वक कार्य होने का दावा भी किया गया था।नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद के दावा के बाद कार्य को पूर्ण करा दिया गया।इसके के बाद इस रोड़ का हाल यह हुआ कि एक सप्ताह भी ठीक ढंग से नहीं बीता था कि यह सीसी रोड़ में जगह-जगह दरारें आना शुरू हो गया ।जब इस सीसी रोड़ का फोटो व वीडियो मीडिया व सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसके बाद इस रोड को लेकर स्थानीय सभासद ने के साथ कुछ ग्रामीणों ने यह कहा कि रोड़ में कोई अनियमितता नहीं है। ऐसी दशा में सीसी रोड़ में का फटना हुआ दरारें आना किस बात की ओर संकेत करता है।इस सीसी रोड़ को लेकर इस वार्ड के सभासद के साथ अन्य कुछ लोगों द्वारा कहा गया कि यह रोड़ मानक के अनुसार ही बन रहा है लेकिन आपको बता दे की एक सप्ताह भी नहीं बिता की जगह-जगह सड़क का फटना और दरारे आना आप समझ सकते हैं कि किस प्रकार से यहां मानक के अनुसार कार्य किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिम्मेदारों द्वारा सिर्फ खुलेआम सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है तथा भ्रष्टाचार को जमकर बढ़ावा दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि आखिर कब तक ऐसा खेल नगर पंचायत कजगांव में चलता रहेगा।सीसी रोड़ में जगह-जगह दरारें आने के बाद भ्रष्टाचार छुपाने के लिए तमाम जगहों पर दरारें आयी थी वहां कटर मशीन लगा कर सीसी रोड़ को इस पार से लेकर उस पार तक काटा गया है।ताकि सीसी रोड़ में आयी दरारों को छुपाया जा सके। जहां एक तरफ सरकार प्रदेश में विकास करके उत्तम प्रदेश बनाने की बात करती है वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत कजगांव द्वारा सीसी रोड़ में खुलेआम मानक को ताख पर रखते हुए सरकार के मन्सा पर खुलेआम पानी फेरनें में बराबर जुटा हुआ है।
