Jaunpur news करंट की चपेट में आने से बिजलीकर्मी धर्मेंद्र कुमार की मौत, स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मातम में बदलीं

IMG-20260815-WA0016
Share


करंट की चपेट में आने से बिजलीकर्मी धर्मेंद्र कुमार की मौत, स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मातम में बदलीं
मछलीशहर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां पूरा क्षेत्र देशभक्ति और उत्साह में डूबा था, वहीं बिजली विभाग में कार्यरत धर्मेंद्र कुमार की दर्दनाक मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि विभागीय कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से धर्मेंद्र कुमार की जान चली गई।
धर्मेंद्र कुमार पिछले कई वर्षों से बिजली विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कार्य के दौरान हादसा होने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर लाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही उनके गांव के साथ-साथ मछलीशहर कस्बे से बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
धर्मेंद्र कुमार की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। सहकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच धर्मेंद्र कुमार की कर्तव्यनिष्ठा और मेहनत की चर्चा होती रही। उनकी असमय मौत को लेकर क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख जताया है।