August 14, 2026

Jaunpur news घर से गायब युवक को बगीचे में फांसी से लटकती मिली लाश

Share

घर से गायब युवक को बगीचे में फांसी से लटकती मिली लाश
जफराबाद।क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी घर से लापता एक 26 वर्षीय युवक की गांव के एक बगीचे में फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश मिली।लाश मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उक्त गांव निवासी साहबलाल मौर्य का पुत्र रामजनक मौर्य गुरुवार को घर से कही चला गया।जब वह काफी देर तक घर नही आया।तब परिवार के लोग उसको खोजने लगे।जब उसका कही पता नही चला तब शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया।रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ घण्टे बाद ही परिवार के लोगों को किसी के जरिये पता चला कि रामजनक का शव बगीचे में एक पेड़ से फाँसी पर लटक रहा है।सूचना पाकर परिजन मौके पर गए।परिवार में कोहराम मच गया।थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि युवक गुरुवार से लापता था।शुक्रवार को परिवार की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज की गई।देर शाम को युवक का शव फाँसी पर लटकता मिला।उन्होंने बताया कि युवक के कर्ज में होने की चर्चा है।सम्भवतः उसने इसी लिए आत्महत्या किया है।

About Author