Jaunpur news सिरकोनी ब्लॉक से निकली तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय से गुंजायमान हुआ क्षेत्र
सिरकोनी ब्लॉक से निकली तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय से गुंजायमान हुआ क्षेत्र
जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड मुख्यालय से गुरुवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी।तिरंगा यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से टोलप्लाज़ा होते हुए हौज गांव तक गयी।
तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए ब्लॉक प्रमुख बंसराज सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई में हमारे कितने अपनों ने अपने जान का बलिदान दिया।तब जाकर हमें आजादी मिली।हमारे शहीदों ने हमे गुलामी की जंजीरों से मुक्ति दिलाया।विकास खण्ड अधिकारी विकास सिंह ने कहा कि हम सभी जब तिरंगा लहराते हैं तब हम सभी को गर्व महसूस होता है।हमें आजादी के लड़ाई में अपने प्राणों की को न्योछावर करने वाले शहीदों को कभी भूलना नही चाहिए।कार्यक्रम में विशाल मिश्र भाजपा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल मिश्र, मुन्ना सिंह,एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर,राजेश सिंह,
राकेश उपाध्याय,आशीष त्रिपाठी, आशीष सिंह,शशांक श्रीवास्तव,अंजना राय, दीप नारायण सोनक,अंकेश सरोज,सन्तोष त्यागी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
