Jaunpur news पत्रकार की तहरीर पर ITI प्राचार्य और कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा

IMG-20260808-WA0020
Share


पत्रकार की तहरीर पर ITI प्राचार्य और कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक पत्रकार को कथित रूप से गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आईटीआई सिद्दीकपुर के प्रिंसिपल समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार कालीकुत्ती निवासी पत्रकार आलोक कुमार वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उन्होंने अपने समाचार पत्र में आईटीआई सिद्दीकपुर में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से संबंधित खबर प्रकाशित की थी। आरोप है कि खबर प्रकाशित होने के बाद आईटीआई में कार्यरत मनोज कुमार सिंह उनके घर पहुंचे, लेकिन पत्रकार के वहां मौजूद न होने पर फोन के माध्यम से कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी।
पत्रकार ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईटीआई सिद्दीकपुर के प्रिंसिपल मनीष पाल और मनोज कुमार सिंह के खिलाफ गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।