Jaunpur news जफराबाद में निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारे से गुंजा क्षेत्र

IMG-20260811-WA0022
Share

जफराबाद में निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारे से गुंजा क्षेत्र
जफराबाद।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मंगलवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।यह यात्रा हरगोविंद इंटर कॉलेज जफराबाद से प्रारंभ होकर कस्बे में होते हुए शहीद स्मारक हौज तक पहुंची।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता समाजसेवी एवं उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और हरगोविंद इंटर कालेज के छात्र छात्राएं व स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया।इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है, आने वाले समय में देशहित और समाजसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संरक्षण में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व यह तिरंगा यात्रा आयोजित की गई है। यात्रा में प्रमोद बरनवाल, सुनील सिंह,भाजपा के मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे,अभिषेक सिंह गोल्डी,डॉ संजीव सिंह,रमेश चन्द्र जायसवाल, सन्दीप सेठ,सर्वेश सिंह,अमूल्य सिंह,शिवम बरनवाल,सूरज बरनवाल आदि मौजूद रहे।