Jaunpur news मिलेट्स पुनरोद्धार योजना के तहत अध्यापकों को दिया गया प्रशिक्षण
मिलेट्स पुनरोद्धार योजना के तहत अध्यापकों को दिया गया प्रशिक्षण
जफराबाद।ब्लॉक संसाधन केंद्र बाकराबाद में सोमवार को मिलेट्स पुनरोद्धार योजना के अंतर्गत विकास खण्ड के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया।उन्हें मिलेट्स को लेकर अधिकारियों ने व्यापक जानकारी दिया।
एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी ने बताया कि शासन के आदेश के क्रम में मिलेट्स को लेकर अध्यापकों को दिए गए प्रशिक्षण में मोटे अनाज की खेती की विधि बतायी गयी।इसके अलावा खेती में उपज बढ़ाने की तकनीकी जानकारी दिया।उन्होंने मोटे अनाज के खाने से मिलने से मिलने वाले लाभ को बताया गया।इसके अलावा मोटे अनाज से शरीर को रोग से निजात मिलता है।अध्यापकों को नन्दकिशोर ,वरिष्ठ प्रावधिक सहायक कृष्ण कुमार सिंह ने मोटे अनाज को लेकर विस्तार से बताया,इस मौके पर भारी संख्या में अध्यापकों व अध्यापिकाओं की मौजूदगी रही।
