Jaunpur news पंडित कमलापति पांडेय की पुण्यतिथि मनायी गयी

IMG-20260810-WA0017
Share

पंडित कमलापति पांडेय की पुण्यतिथि मनायी गयी
जफराबाद।स्थानीय नगर पंचायत स्थित श्री के.पी पांडेय इंटर कॉलेज के संस्थापक पंडित कमलापति पांडेय की 27 वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनायी गयी।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक संजीव कुमार पांडेय ने किया। विद्यालय परिवार ने संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
विद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार पांडेय ने कहा कि कमलापति पांडेय शिक्षा को ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगाने का उनका प्रयास आज भी सराहनीय है।वह सरल, सहज सादगी पूर्ण जीवन जीने में विश्वास करते थे। वह कभी किसी से भेदभाव की भावना नहीं रखते।समरसता पूर्ण उनका जीवन सादगी से युक्त था उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन संघर्षों के साथ व्यतीत किया परंतु सारे झंझावातों को सहकर भी कठिन परिश्रम से आज विद्यालय रूपी बट वृक्ष जो हमारे सामने है इसकी छांव में ज्ञान प्राप्त करके क्षेत्र के बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं उनके आदर्शों पर चलकर विद्यालय का विकास करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलना ही हम लोगों का कर्तव्य है.
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र नीलम, मंगलेश पांडेय,रितेश दुबे, सनाउल्लाह, यशवंत कुमार,नितिन सिंह,इंद्रप्रकाश मिश्रा,शुभम दुबे,चंद्रप्रकाश तिवारी,विनय कुमार,विनय कुमार,आदि लोग उपस्थित रहे।