Jaunpur news ​राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते कई स्वर्ण पदक

Share


​राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते कई स्वर्ण पदक
​केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 65 जिलों के 3,000 खिलाड़ियों के बीच एएस ताइक्वांडो क्लबके एथलीटों ने लहराया परचम
​जौनपुर। ​ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के तत्वावधान में लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम (न्यू इनडोर हाल) में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक राज्य स्तरीय ऑफिशियल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता 42वीं सब-जूनियर, 44वीं जूनियर, 10वीं कैडेट, 43वीं सीनियर क्योरुगी एवं 10वीं पूमसे बालक-बालिका में प्रदेश के 65 जिलों से लगभग 3,000 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
​प्रतियोगिता में ए.एस. ताइक्वांडो क्लब महाराणा प्रताप इनडोर हॉल, टी.डी.पी.जी. कॉलेज जौनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। जूनियर वर्ग 14–19 वर्ष में ​रुचि प्रजापति नें अंडर-49 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। ​रिया यादव नें अंडर-55 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक, बालक वर्ग में ​राजवीर सिंह अंडर-63 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया। वहीं अंडर-55 किग्रा भारवर्ग में अंश मौर्या नें कांस्य पदक जीता। ​सीनियर वर्ग अंडर-74 किग्रा भारवर्ग में अनीश प्रसाद नें स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग अंडर-62 किग्रा भारवर्ग में सरोजनी सिंह नें रजत पदक जीता। अंडर-54 भारवर्ग में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए सूर्यप्रताप सिंह पदक के करीब पहुंचे। 12–14 वर्ष कैडेट वर्ग में ​रिद्धी गुप्ता नें अंडर-55 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। ​भागीदार खिलाड़ी आदित्य प्रताप सिंह, सृष्टि सिंह, अद्वीका कश्यप और प्रियांशी यादव ने भी शानदार प्रतिभाग किया। ​सब-जूनियर वर्ग 5–12 वर्ष में ​नित्याश्री सिंह नें कांस्य पदक जीतकर अपने नाम किया। ​सुधांशु सिंह का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा। ​अन्य वर्गों में ​श्रेयश श्रीवास्तव और सिद्धी श्रीवास्तव नें स्वर्ण पदक, ​दृशाना पाण्डेय नें रजत पदक, ​समर्थ मिश्रा (कैडेट) में रजत पदक, ​व्यान पटेल और सार्थ राय नें कांस्य पदक जीतकर अपने नाम किया। खिलाड़ियों की सफलता पर ​अधिकारियों और कोच ने सभी का उत्साह बढ़ाया। ​मुख्य कोच आशुतोष सिंह एडवोकेट ने खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जाहिर की। जिला सचिव अरविन्द कुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष शिवाली सिंह ने सभी विजयी व प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About Author