Jaunpur news टीआई ने किया स्टेशन पर सुविधाओं का निरीक्षण

Share

टीआई ने किया स्टेशन पर सुविधाओं का निरीक्षण
जफराबाद।गुरुवार को टीआई वाराणसी ने स्थानीय रेलवे स्टेशन तथा एक ट्रेन का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दौरान यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
यातायात निरीक्षक पंकज सिंह ने यात्रियों को स्टेशन के प्लेटफार्म पर पेयजलापूर्ति की व बैठने आदि की व्यवस्था को लेकर स्टेशन अधीक्षक से सुनील कुमार को निर्देश दिया।उन्होंने शौचालय व विद्युत आपूर्ति को भी साफ सुथरा व व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया।उन्होंने प्लेटफार्म नम्बर दो पर सेड में बरसात का पानी रिसते हुए देखा।उन्होंने तत्काल आईओडब्ल्यू को उसे ठीक करने के लिये बात किया।उन्होंने उसके बाद उन्होंने स्टेशन पर पहुंची सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण में उन्होंने देखा कि दिव्यांगों की बोगी प्लेटफार्म पर पहुंचती है नही।इसके अलावा बोगियों में पानी की व्यवस्था सुचारू है या नही,शौचालय में साफ सफाई की स्थिति को भी देखा।

About Author