Jaunpur news मड़हा में लगी संदिग्ध परिस्थितियों में आग, झुलसने से एक कीमती दुधारू गाय की मौत व दूसरी गंभीर रूप से झुलसी।

Share

मड़हा में लगी संदिग्ध परिस्थितियों में आग, झुलसने से एक कीमती दुधारू गाय की मौत व दूसरी गंभीर रूप से झुलसी।

जौनपुर।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर द्वितीय गांव में बुधवार की रात लगभग एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हा में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में मड़हे के भीतर बंधी एक दुधारू गाय की जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरी गाय गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़ित पशुपालक ने घटना की तहरीर थाने में दी है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर द्वितीय गांव निवासी राहुल पाल का मड़हा स्थित है, जिसमें उनकी मवेशी बंधी हुई थीं। बुधवार की रात करीब एक बजे अचानक मड़हे से लपटें उठने लगीं। जब तक ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में लगभग 80 हजार रुपये मूल्य की एक कीमती दुधारू गाय की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं पास में बंधी दूसरी गाय भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। पीड़ित राहुल पाल ने थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाने व डायल 112 की पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।

About Author