Jaunpur news लगातार बारिश के चलते जौनपुर के परिषदीय विद्यालय आज रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए अवकाश के निर्देश
लगातार बारिश के चलते जौनपुर के परिषदीय विद्यालय आज रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए अवकाश के निर्देश
जौनपुर। जिले में बुधवार रात से जारी मूसलाधार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गुरुवार को सभी परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।
जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से आदेश जारी करते हुए जनपद के सभी सरकारी एवं परिषदीय विद्यालयों में एक दिन की छुट्टी घोषित की है। यह निर्णय लगातार हो रही वर्षा और संभावित जलभराव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी या जोखिम का सामना न करना पड़े।
अवकाश की सूचना संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को विभागीय माध्यमों एवं शिक्षक समूहों के जरिए भेज दी गई है। प्रशासन ने सभी विद्यालयों से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है।
