Jaunpur news सायमा खान की स्मृति में लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित किया

Share

सायमा खान की स्मृति में लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित किया

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत, सायमा खान की स्मृति में लायन्स क्लब ने 40 टीबी मरीज़ों को गोद लेकर, पौष्टिक आहार पोटली प्रदान किया

लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा सायमा खान की स्मृति में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत स्थान भंडारी रेलवे स्टेशन के निकट शकील अहमद के कैम्प कार्यालय पर गोद लिए गयें 40 टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। इन मरीजों को आवश्यक पोषक तत्वों, प्रोटीन पाउडर, चना, गुड़, सत्तु, मूंगफली दाना, मूंग दाल, सोयाबीन बरी, लाई, और स्वच्छता हेतु नहाने व कपड़ा धोने का साबुन आदि को सम्मिलित करते हुए पौष्टिक आहार की पोटली वितरित की गयी।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ वी एस उपाध्याय ने इलाज करा रहे टीबी के मरीजों को नियमित दवा लेने और पौष्टिक भोजन लेने का आह्वान किया। उन्होंने रोगियों को बताया कि रोज सुबह हल्का हल्का व्यायाम करें, खाने में फाइबर वाली चीजें जैसे हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें, सोयाबीन ज्यादा से ज्यादा लें। खाने के तुरन्त बाद लेटें नहीं बल्कि थोड़ा टहलें। ध्यान रहे कि किसी भी स्थिति में टीबी की दवा बंद नहीं करनी है। इसके अलावा उन्होंने मरीजों से कहा कि समय-समय पर अपना चेकअप और निरंतर दवाओं का सेवन भी साथ करते रहे। सही देखभाल और उचित ट्रीटमेंट से हम इसे जड़ से समाप्त कर सकते हैं।
संयोजक शकील अहमद ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि मंडल द्वारा निर्देशित हंगर कार्यक्रम के तहत जौनपुर को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प को आत्मसात करते हुए टीबी रोगियों को सुपोषित करने के लिए पोषणयुक्त सामग्री दी जा रही है।
संस्थाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नपपा, चीफ सेक्रेट्री सै मो मुस्तफा, सचिव रितेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, सोमेश्वर केसरवानी, गोपीचंद साहू, लियो सचिव पवन वर्मा, नरेश सेठ सहित दर्जनों टीबी मरीज आदि उपस्थित रहे।

About Author