Jaunpur news डेढ़ महीने पहले हुए 4 वर्ष की बालिका के दुष्कर्म व हत्या के मामले में बच्ची के परिजनों से मिले समाजसेवी,

Share

डेढ़ महीने पहले हुए 4 वर्ष की बालिका के दुष्कर्म व हत्या के मामले में बच्ची के परिजनों से मिले समाजसेवी,

25 हजार का मृत बालिका के परिजनों को दिया आर्थिक सहायता।

जफराबाद।

जफराबाद थाना क्षेत्र के जफराबाद कस्बा के काजी अहमद नूर निवासी एक व्यक्ति सत्तन निषाद के चार वर्षीय बालिका लाडो की उसके रिश्तेदारी में शादी के दिन धनेजा गांव में डेढ़ महीने पहले 28 जून की रात एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई थी, जिस मामले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने शनिवार को मृत बच्ची के घर पहुंच कर उसके परिजनों से मुलाकात कर शोक जताते हुए 25 हजार की आर्थिक सहायता देकर मदद की गई।
इस दौरान समाज सेवी व भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने मृत 4 वर्षीय बालिका के परिजनों से मुलाकात कर इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया तथा उन्होंने हमेशा परिवार के हर सुख दुख में साथ खड़े रहने की बात कही तथा बच्ची की मौत पर शोक जताते हुए 25 हजार की आर्थिक सहायता उसके परिजन सत्तन निषाद को सौंपा। इस दौरान नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉक्टर सरफराज खान, जोगेंद्र निषाद, जमाल हाशमी, ओवैश खान, मंसूर खान, आदि मौजूद रहे।

About Author