Jaunpur news ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव शुक्रवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसी थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी यादवेन्द्र खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते है।उन्होंने बताया की पिछले कुछ दिनों से उनकी पत्नी राजदेई उम्र 59 वर्ष की तबीयत खराब चल रही थी।
शुक्रवार को उनके पुत्र ज्ञान सिंह मौर्य उर्फ राजू अपनी मोटरसाइकिल से अपनी मां राजदेई को दोपहर करीब एक बजे शहर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए जा रहा था।इस बीच जैसे ही वह शिकारपुर मार्ग होते हैदरपुर गांव में पहुंचा ही था कि दूसरी तरफ से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।
ट्रैक्टर की चपेट में आने से राजू की मां राजदेई गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद ग्रामीणों ने उन्हे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
