Jaunpur news कार को रोककर युवक को बाइक सवार युवकों ने जान से मारने की दी धमकी।

IMG-20260724-WA0003
Share

कार को रोककर युवक को बाइक सवार युवकों ने जान से मारने की दी धमकी।

गौराबादशाहपुर।

लखनऊ से जौनपुर के रास्ते से अपने घर आजमगढ़ जा रहे कार सवार एक युवक को रास्ते में बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने रोक लिया आरोपियों ने युवक को आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाने में दर्ज मुकदमा वापस लेने की धमकी दी और ऐसा न करने पर हाथ-पैर तोड़ने व जान से मारने की धमकी दी गई।
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के चक ईनामी निवासी जईम बेग ने मंगलवार शाम को गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम को करीब पांच बजे वह लखनऊ से जौनपुर के रास्ते अपने घर कार से जा रहे थे, जैसे ही उनकी कार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 50 मीटर आगे बढ़ी, वैसे ही वहां पहुंचे बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया, कार का शीशा नीचे करते ही दोनों युवक उन्हें भद्दी गालियां देने लगे, उन्होंने धमकी दी कि आजमगढ़ के कंधरापुर थाने में दर्ज मुकदमे को वापस ले लो, अन्यथा जान से खत्म कर दिया जाएगा, इस दौरान आसपास भीड़ आते देख दोनों आरोपी गौराबादशाहपुर की तरफ बाइक से तेज रफ्तार में भाग निकले।