Jaunpur news स्कूल का जर्जर भवन स्कूल खुलने से पहले भर-भराकर गिरा

IMG-20260729-WA0029
Share

स्कूल का जर्जर भवन स्कूल खुलने से पहले भर-भराकर गिरा
विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय सेमरी का निष्प्रयोज्य भवन का छत बुधवार की सुबह करीब सात बजे ही स्कूल खुलने से पहले ही भर-भराकर गिर गया। इस भवन को पहले ही निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया था जिस कारण इसमें बच्चों को नहीं बैठाया जाता था। स्कूल के गिरने की आवाज पहले ग्रामीणों ने सुनी जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत प्रधानाध्यापक को दी। ग्रामीणों ने बकाया जर्जर भवन को तुरंत ध्वस्त करते हुए मलबे को स्कूल परिसर से हटाने की मांग स्कूल प्रशासन से की है।