Jaunpur news नाली का निर्माण ह्यूम पाइप से करवाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

IMG-20260729-WA0024
Share

नाली का निर्माण ह्यूम पाइप से करवाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
जफराबाद।स्थानीय कस्बे के दरीबा मुहल्ले में ह्यूम पाइप से नाली निर्माण करवाने की मांग करते हुए मुहल्ले के लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए काम रोक दिया।
ठेकेदार ने निर्माण कार्य जैसे शुरू कराया मुहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और कार्य रुकवाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।उनका कहना है कि नाली बनाने के बाद जो ढक्कन लगता है वह वाहनों और ट्रैक्टरों के आवागमन से समय से पहले क्षतिग्रस्त हो जाता है।इसी को देखते हुए लोग ह्यूम पाइप से नाली बनवाने की मांग पर अडिग है। लोगों का कहना है कि उन्हें विकास कार्य से कोई आपत्ति नहीं है।परन्तु नाली टिकाऊ नही होगी।
इस बारे मे नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने कहा कि ऊक्त स्थान पर ढक्कन वाली नाली का प्रस्ताव पास है।उसका ही बजट भी पास हुआ है।लोगो की मांग पर सहमत होकर जब प्रारूप बदलने के किये अधिकारियों ह्यूम पाइप लगवाने के लिए बात किया।अधिकारियों ने कहा वह अब बदलना मुश्किल है। विवाद का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका था जिससे निर्माण कार्य फिलहाल अधर में लटका हुआ है।